दिल्ली चुनाव: जीत के बाद AAP विधायक नरेश यादव पर जानलेवा हमला, कार्यकर्ता की मौत  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 12, 2020

दिल्ली चुनाव: जीत के बाद AAP विधायक नरेश यादव पर जानलेवा हमला, कार्यकर्ता की मौत 




  • मुख्य समाचार

  • दिल्ली, बुधवार 12 फरवरी 2020 नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। इसी बीच महरौली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव के काफिले पर देर रात अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस हमले में AAP के एक कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। उनके काफिले पर अरुणा आसफ अली मार्ग पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब नरेश यादव चुनाव के नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार इस हमले में आप के कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया। नरेश पर गोलियों से हमला उस वक्त हुआ जब वह चुनाव के नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे।हमले के बाद नरेश यादव ने कहा कि घटना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे हमले का कारण नहीं पता लेकिन यह अचानक हुआ। करीब चार राउंड फायर किए गए। जिस वाहन में मैं था, उस पर हमला किया गया। मुझे यकीन है कि अगर पुलिस सही तरीके से पड़ताल करती है तो हमलावर की पहचान हो सकेगी।हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर हमला किया है। संजय ने कहा कि महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या, ये है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।दिल्ली पुलिस ने भी मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के किशनगढ़ फोर्टिस चौक के पास से आम आदमी के विधायक नरेश यादव का काफिला गुजर रहा था। उसी वक्त कुछ हमलावरों ने काफिले में मौजूद दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आपको बता दें कि महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी नरेश यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की कुसुम खत्री को 18161 वोट से हराकर जीत हासिल की है। नरेश यादव को 62417 वोट मिले हैं और उनकी प्रतिद्वंद्वी कुसुम खत्री को 44256 वोट मिले। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही।भाजपा अपने तमाम दिग्गजों के दम पर अपने खाते में महज पांच सीटें ही और जोड़ सकी है। पिछली बार भाजपा की केवल तीन ही सीटें आई थीं। वहीं, मामले में दिल्ली पुलिस का बयान आया है। पुलिस ने कहा है कि विधायक नरेश यादव पर हमला नहीं हुआ है। हमलावर ने अशोक मान को ही निशाना बनाया था। अशोक मान और हमलावर की बीच पुरानी रंजिश थी।साउथ वेस्ट दिल्ली के अडिशनल डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि हमलावर एक ही था। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को हमलावर ने निशाना नहीं बनाया था। हमलावर आप कार्यकर्ता को निशाना बनाने के लिए आया था जिसकी गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 




Post Top Ad