डीआरडीओ ने रोसोबोरोनेक्सपोर्ट रूस के साथ प्रौद्योगिकी विकास अनबंध पर हस्ताक्षर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 7, 2020

डीआरडीओ ने रोसोबोरोनेक्सपोर्ट रूस के साथ प्रौद्योगिकी विकास अनबंध पर हस्ताक्षर

                 नई दिल्लीः                                     शुक्रवार07 फरवरी 2020 डीआरडीओ ने रोसोबोरोनेक्सपोर्ट रूस के साथ प्रद्योगिकी विकास अनबंध पर हस्ताक्षर किएउच्च ऊर्जा सामाग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (HEMRL) डीआरडीओ की प्रयोगशाला है जो मिसाइलों, रॉकेटों और बंदूकों के लिए आवश्यक उच्च ऊर्जा सामाग्री की रेंज/स्पेक्ट्रम के विकास में काम कर रही है।


डिफेंसएकस्पो 2020 के दौरान, उच्च ऊर्जा सामाग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (HEMRL) पूणे ने एडवांस पायरोटेक्निक इग्निशन सिस्टम के विकास के लिए रोसोबोरोनेक्सपोर्ट, रूस के साथ प्रौद्योगिकी विकास अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।


   निर्देशक उच्च ऊर्जा सामाग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (HEMRL) श्री केपीएस मूर्ति ने बताया कि इससे ऊर्जावान सामाग्री और पायरोटेक्निक तकनीक के क्षेत्र में उन्नति हो सकेगी जिससे उन्नत प्रज्जवलन प्रणाली का विकास होगा। यह उच्च प्रदर्शन प्रणोदन प्रणाली की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि प्रणोदन प्रणाली रॉकेट और मिसाइलों के पिछे की शक्ति है। यह प्रौद्योगिकी विकास आगामी उत्पादों के लिए अत्याधिक ठोस रॉकेट मोटर्स के डिजाइन और विकास की सुविधा प्रधान करेगा। ये उत्पाद सुगठित और ऊर्जा सक्षम प्रणोदन प्रणाली पर आधारित होंगे।


 


एभाभू/नमपिबौ/जीपी/राजीब/डीएस


Post Top Ad