चंडीगढ़ में भीषण हादसा : लैपटाप की बैटरी फटने से पीजी हाउस में लगी आग, जिंदा जल गई तीन लड़कियां - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 22, 2020

चंडीगढ़ में भीषण हादसा : लैपटाप की बैटरी फटने से पीजी हाउस में लगी आग, जिंदा जल गई तीन लड़कियां




  • पंजाब शनिवारर 22 फरवरी, 2020 चंडीगढ़ सेक्टर 32 डी में एक मकान में अवैध रूप से चलाए जा रहे गल्र्स पीजी हाउस में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लड़कियां जिंदा जल गई जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से झुलस गईं। आग इतनी भीषण थी कि एक लडक़ी ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। मृतक लड़कियों के नाम रिया, प्राची और मुस्कान हैं। मरने वाली दो लड़कियां पंजाब की और एक लडक़ी मुस्कान हरियाणा की थी। शनिवार शाम को लोगों ने पीजी में धुआं उठता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर जाकर देखा तो वहां पांच लड़कियां बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पड़ी थी। उन्हें जीएमसीएच 32 अस्पताल में ले जाया गया, जहां तीन लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राची व मुस्कान एसडी कालेज में एमकॉम की छात्रा थीं। दरअसल पीजी में लगभग 25 बच्चों के रहने की व्यवस्था है, लेकिन अभी यहां चार-पांच लड़कियां ही रह रही थीं। बताया जा रहा है कि आग लैपटॉप की बैटरी फटने के कारण लगी है। कमरे में लकड़ी का सामान अधिक होने के कारण उसने आग पकड़ ली और चंद में मिनटों में आग ने लड़कियों को अपनी चपेट में ले लिया। झुलसी हुई लड़कियों के नाम जैसमीन व फामिना हैं। पीजी रजिस्टर्ड नहीं है। यहां अवैध रूप से पीजी चलाया जा रहा था।




Post Top Ad