चांदनी चौक से कांग्रेस उम्‍मीदवार अलका लांबा ने खोया आपा, बहस के बाद AAP कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 8, 2020

चांदनी चौक से कांग्रेस उम्‍मीदवार अलका लांबा ने खोया आपा, बहस के बाद AAP कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़




  • मुख्य समाचार

  • दिल्लीशनिवार 8 फरवरी, 2020 |नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चांदनी चौक सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया है। जिस आप कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी हुई है उसका नाम धर्मेश है। अलका का आरोप है कि उस शख्स ने उनके बेटे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है और अलका लांबा के साथ भी बदतमीजी की है जिसके बाद अलका ने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया। बता दें कि अलका लांबा पिछले आप छोड़कर वापस कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलका लांबा आप के टिकट पर चांदनी चौक से विजयी हुई थीं।बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। इस चुनावी मुकाबले में सत्ता में काबिज AAP, बीजेपी और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं। इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के आनुसार दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चांदनी चौके से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान केंद्र संख्या 161 पर टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में अपना डाला वोट। उनका मुकाबला आप के प्रहलाद सिंह साहनी और बीजेपी की सुमन गुप्ता से है।






 




Post Top Ad