बुरी नजर से बचने के लिए बच्चे के गले में बांधा ताबीज, धागे से दम घुटा, माैत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 7, 2020

बुरी नजर से बचने के लिए बच्चे के गले में बांधा ताबीज, धागे से दम घुटा, माैत




  • अजब गज़ब शुक्रवारर 7 फरवरी, 2020 शामली उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुरी नजर से बचाने के लिए एक बच्चे के गले में बांधे गए धागे ने ही उसकी जान ले ली। अचानक से नीचे गिरते ही उसके गले में बंधा धागा पालने से उलझ गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त बच्चे के माता-पिता वहां मौजूद नहीं थे। शामली जिले के गढ़ी दौलत गांव में यह घटना तब घटी, जब बच्चे के माता-पिता उसे कुछ समय के लिए अकेला छोड़कर छत पर चले गए थे।लौटने पर उन्होंने देखा कि उनका बच्चा पालने में बेसुध पड़ा है और उसके गले के चारों ओर वह धागा कस गया है। बच्चे के माता-पिता उसे तुंरत अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुरी नजर से बच्चे की रक्षा करने के लिए गले में धागा बांधना उत्तर प्रदेश में आम बात है। बच्चे का पिता एक मजदूर है। उसने इस पर कहा, "वह पालने में सो रहा था। मुझे नहीं पता कि वह कैसे गिरा और धागा झूले में कैसे उलझा।" घटनाक्रम से, शामली में पिछले साल भी इसी तरह की एक घटना हुई थी।




Post Top Ad