ब्रेकिंग न्यूज़ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 2, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती




  • मुख्य समाचार

  • दिल्ली08:49 pm रविवार 2 फरवरी, 2020 नई दिल्ली कांग्रेस की अं‍तरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका और राहुल गांधी भी उनके साथ हैं। कई और बड़े कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंच रहे हैं। बता दें कि शनिवार को लोकसभा में आम बजट के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष संसद में अनुपस्थित थीं। सोनिया गांधी पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हैं।सोनिया गांधी विदेश में भी इलाज करवा चुकी हैं। 2017 में सोनिया गांधी हेल्थ चेकअप के नाम पर बिना किसी को बताए विदेश चली गई थीं। तब बताया गया कि वो अमेरिका में हैं और उनका इलाज चल रहा है।गौरतलब है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को लेकर राष्‍ट्रीय राजधानी में सरगर्मी तेज है। जनवरी में कांग्रेस की ओर से स्‍टार प्रचारकों की सूची भी जारी की गयी थी, जिसमें सोनिया गांधी का नाम भी शामिल है। सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम शामिल है। 




Post Top Ad