बिल गेट्स ने खरीदी 4600 करोड़ की सुपरयाट, फीचर्स ऐसे जानकर रह जाएंगे हैरान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 10, 2020

बिल गेट्स ने खरीदी 4600 करोड़ की सुपरयाट, फीचर्स ऐसे जानकर रह जाएंगे हैरान




  • बिज़नेससोमवार 10 फरवरी, 2020 |नई दिल्ली दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने शानदार सुपरयॉट खरीदा है। यह सुपरयॉट केवल लिक्विड हाइड्रोजन पर चलता है। मतलब साफ है कि यह सुपरयॉट ईंधन के बाइप्रोडक्ट में केवल पानी ही उत्सर्जित करती है। कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 645 मिलियन डॉलर (करीब 4,600 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। पिछले साल ही इस सुपरयॉट का प्लान मोनेको यॉट शो में जारी किया गया था। अब तक के सबसे महंगे सुपरयॉट में से यह एक है, जिसकी कुल लंबाई 370 फीट है।इसमें पांच डेक्स हैं। इसमें एकसाथ 14 लोग सफर कर सकते हैं। साथ ही इस सुपरयाट में करीब 30 क्रू मेंबर काम कर सकते हैं। इस सुपर लग्जरी याट में जिम, योग स्टूडियो, मसाज पार्लर और स्वीमिंग पूल भी है। इस सुपरयाट की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक बार लिक्विड हाइड्रोजन भरने के बाद यह करीब 6437 किलोमीटर चलेगी। इस सुपरयाट का नाम है एक्वा। बिल गेट्स इस सुपरयाट को 2024 में हासिल कर सकेंगे। इसे बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि इस सुपर लग्जरी ईको-फ्रेंडली याट को बनाने में करीब चार साल का समय लगेगा। बिल गेट्स से मिले पैसों के जरिए इसका निर्माण और तेजी से होगा।एक्वा सुपरयाट के अंदर होम सिनेमा थियेटर भी है। जहां एकसाथ 20 लोग बैठकर फिल्म का मजा भी ले सकते हैं। एक्वा सुपरयाट की गति करीब 32 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अंदर 4 गेस्ट रूम, 2 वीआईपी स्टेट रूम और 1 पवेलियन है। बिल गेट्स छुट्टियों में सुपरयॉट पर ट्रैवल के लिए कई बार पहले भी चर्चाओं में रह चुके हैं। हालांकि, यह पहली बार है कि उन्होंने खुद की कोई सुपरयॉट खरीदने का फैसला किया है। इसके पहले वो अपने समर ट्रिप्स के लिए किराए पर लिए गए यॉट्स का इस्तेमाल करते रहे हैं।




Post Top Ad