भारत ने पेश की मिसाल, चीन से दूसरा काफिला लेकर दिल्ली पहुंचा विषेश विमान, 7 मालदीप के लोग भी शामिल  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 2, 2020

भारत ने पेश की मिसाल, चीन से दूसरा काफिला लेकर दिल्ली पहुंचा विषेश विमान, 7 मालदीप के लोग भी शामिल 




  • मुख्य समाचार

  • राष्ट्रीय12:04 pm रविवार 2 फरवरी, 2020 नई दिल्ली चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसी बीच भारत ने मानवता की मिसाल पेश की है। चीन के वुहान प्रांत में कोरोना वायरस के चलते वहां फंसे भारतीयों को भारत वापस लाने वाली एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट रविवार को दिल्ली पहुंची। बताया गया कि वुहान से 03.10 बजे रवाना हुई। यह स्पेशल फ्लाइट 9.40 बजे दिल्ली पहुंची। इस स्पेशल फ्लाइट में 323 भारतीय नागरिक सवार हैं। इसके साथ ही मालदीव के 7 लोगों को भी इसी विमान से वापस लाया जा रहा है। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने कहा कि वुहान से दिल्ली के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की दूसरी स्पेशल फ्लाइट में 330 लोग हैं।बता दें कि अब तक वहां से 654 लोगों को भारत लाया जा चुका है। एअर इंडिया ने अब तक नई दिल्ली से वुहान के लिए दो बार उड़ान भरी है। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 304 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 14,380 मामले सामने आ चुके हैं।इससे पहले चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने ट्वीट किया था, 'एअर इंडिया की दूसरी उड़ान वुहान से 323 भारतीय और मालदीव के सात नागरिकों के साथ रवाना हुआ। चीन के विदेश मंत्रालय और हुबेई के स्थानीय अधिकारियों का एक बार फिर आभार।’उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मैं बीजिंग में भारतीय दूतावास, हुबेई प्रांत के स्थानीय अधिकारियों और यात्रियों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने लगाातर करीब 96 घंटे तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पेचीदा एयरलिफ्ट (लोगों को बाहर निकालने के कार्य) हमारे लिए किया।’मिस्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘हमारे दो अधिकारियों दीपक पद्मकुमार और एम बालाकृष्णन जो यात्रियों के साथ विमान में हैं, उनकी खास तौर पर तारीफ। उन्होंने कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान के ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हवाई अड्डे से जुड़े प्रंबंधन की देखरेख में अनुकरणीय साहस और लोगों की सेवा का बड़ा जज्बा दिखाया है। आप दोनों को सलाम।’मिस्री ने बताया कि चार भारतीय दूसरे विमान में नहीं चढ़ सके क्योंकि उन्हें तेज बुखार था।




Post Top Ad