अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी की, जानें काैन सी सीट से काैन जीता - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 11, 2020

अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी की, जानें काैन सी सीट से काैन जीता




  • मुख्य समाचार

  • राष्ट्रीय मंगलवारर 11 फरवरी, 2020 |नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें (बढ़त के साथ) और भाजपा के खाते में 8 सीटें आई हैं। कांग्रेस शून्य पर ही रही और खाता भी खोल नहीं पाई। वहीं दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव को 22 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी। इसके साथ ही दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। शीला यहां से जीतकर लगातार 15 साल  दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।दस क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों लोक जनशक्ति पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनता दल-यूनइटेड, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक दल, शिव सेना (एसएचएस) और ऑल इंडिया फॉरवार्ड ब्लॉक ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाग लिया था। चुनाव आयोग के अनुसार, इनमें से सिर्फ दो दलों- बहुजन समाज पार्टी और जनता दल-यूनाइटेड को नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) विकल्प से ज्यादा वोट शेयर मिला। कुल आठ क्षेत्रीय दलों का वोट शेयर नोटा की तुलना में बहुत कम वोट मिला। अब तक के रुझानों के अनुसार नोटा को 0.47 प्रतिशत वोट मिला है। वहीं लोजपा का 0.37 प्रतिशत और राकांपा का 0.03 प्रतिशत वोट शेयर रहा।दिल्ली विधानसभा की सदर बाजार सीट पर आप के सोम दत्त ने भाजपा के जय प्रकाश को 25644 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।रिठाला सीट पर आप के महेंद्र गोयल ने भाजपा के मनीष चौधरी को 13873 मतों से हराया। 






- कालकाजी सीट पर आप की आतिशी मार्लेना ने भाजपा के धर्मवीर सिंह को 11393 मतों से हराया।
-पालम सीट पर आप की भावना गौड़ ने भाजपा के विजय पंडित को 32847 मतों से हराया।
- करोलबाग सीट पर आप के विशेष रवि भाजपा के योगेंद्र चंदौलिया को 31760 मतों से हराया।
-गांधी नगर सीट पर भाजपा के अनिल वाजपेयी ने आप के नवीन चौधरी को 6079 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट आप से छीनी।
-बदरपुर सीट पर भाजपा रामवीर सिंह बिधूड़ी आपके राम सिंह नेताजी को 3719 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट आप से छीनी।
- चांदनी चौक सीट पर आप के प्रहलाद सिंह साहनी ने भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को 29584 मतों से हराया। इस सीट से आप की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार अलका लंबा तीसरे स्थान पर रहीं। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।बिजवासन सीट पर आप के भूपिंदर सिंह जून ने भाजपा के सत प्रकाश राणा को 753 मतों से हराया।


-सीमापुरी (सु) सीट पर आप के राजेन्द्र पाल गौतम ने लोक जन शक्ति पार्टी के संत लाल को 56108 मतों से हराया।
-तिलक नगर सीट पर आप के जरनैल सिंह ने भाजपा के राजीव बब्बर को 28029 मतों से हराया। 
-बाबरपुर सीट पर आप के गोपाल राय ने भाजपा के नरेंद्र गौड़ को 33062 मतों से हराया।
-आर.के. पुरम सीट पर आप की प्रमिला टोकस ने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा को 10369 मतों से हराया।
- मुंडका आप के धरम पाल लाकरा ने भाजपा के आजाद सिंह को 19158 मतों से हराया।
-करावल नगर सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने आप के दुर्गेश पाठक को 8223 मतों से हराया।
-मेहरौली सीट पर आप के नरेश यादव ने भाजपा के कुसुम खत्री को 18161 मतों से हराया। 
- छत्तरपुर सीट पर आप के करतार सिंह तंवर ने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को 3720 मतों से हराया।
-कोंडली (सु.) सीट पर आप के कुलदीप कुमार ने भाजपा के राज कुमार को 17907 मतों से हराया।
- तुगलकाबाद सीट पर आप के शहीराम ने भाजपा के बिक्रम विधूड़ी को 13758 मतों से हराया। 
-पड़पड़गंज सीट से उपमुख्यमंत्री आप के मनीष सिसोदिया ने कांटे की टक्कर में अपनी सीट बचाई। उन्होंने भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी को 3207 मतों से हराया।
-रोहिणी सीट से विपक्ष के नेता भाजपा के बिजेंद्र गुप्ता ने जीत हासिल की। उन्होंने आप राजेश नामा बंशीवाल ने 12648 हराया।
-शकूर बस्ती सीट पर स्वास्थ्य मंत्री आप के सत्येंद्र जैन ने भाजपा के एस. सी. वत्स को 7592 मतों से हराया।
-राजौरी गार्डन सीट पर आप की दयावती चंदेली ने भाजपा के रमेश खन्ना को 22972 मतों से हराया। 
-त्रिलोकपुरी (सु) आप के रोहित कुमार ने भाजपा की सुश्री किरण को 12468 मतों से हराया। 
-आदर्श नगर सीट पर आप के पवन शर्मा ने भाजपा के राज कुमार भाटिया को 1589 मतों से हराया।
-रोहतास नगर सीट पर भाजपा के जितेन्द्र महाजन ने आप की सरिता सिंह को 13241 मतों से हराया।
-मालवीय नगर सीट पर आप के सोमनाथ भारती ने भाजपा के शैलेंद्र सिंह को 18144 मतों से हराया। 
-जंगपुरा सीट पर आप के प्रवीण कुमार ने भाजपा के इंप्रीत सिंह बख्शी को 16063 मतों से हराया।
-जनकपुरी सीट पर आप के राजेश ऋषि ने भाजपा के आशीष सूद को 14917 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।
-गोकुलपुर (सु.) सीट पर आप के सुरेंद्र कुमार ने भाजपा के रंजीत सिंह को 19488 मतों से हराया।
-वजीरपुर सीट पर आप के राजेश गुप्ता ने भाजपा के डॉ महेन्द्र नागपाल को 11690 मतों से हराया। 
-बादली सीट पर आप के अजेश यादव ने भाजपा के विजय कुमार भगत को 29123 मतों से हराया। 
-कस्तूरबा नगर सीट पर आप के मदन लाल ने भाजपा के रविंद्र चौधरी को 3165 मतों से हराया। 
-मटिया महल सीट पर आप के शोएब इकबाल ने भाजपा के रविंद्र गुप्ता को 50241 मतों से हराया। 
-नांगलोई जट सीट पर आप के रघुविन्द्र शोकीन ने भाजपा की सुमन लता को 11624 मतों से हराया।
-मादीपुर (सु.) सीट पर आप के गिरीश सोनी ने भाजपा के कैलाश सांकला को 22719 मतों से हराया।
-रिठाला सीट पर आप के मोहिन्द्र गोयल ने भाजपा के मनीष चौधरी को 13873 मतों से हराया। 
 




Post Top Ad