अब आतंकियों की खैर नहीं, आ गया 'गांडीव' जैसा सटीक 'पार्थ' गन लोकेटर! - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 9, 2020

अब आतंकियों की खैर नहीं, आ गया 'गांडीव' जैसा सटीक 'पार्थ' गन लोकेटर!




  • राष्ट्रीयरविवार 09 फरवरी, 2020 |नई दिल्ली आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सबसे बड़ी मुश्किल उन्हें लोकेट करने की होती है। कई बार तो आतंकी सुरक्षाबलों के आसपास ही छिपे होते हैं, लेकिन उनकी भनक नहीं लग पाती और आतंकी जवानों को अपनी गोलियों का निशाना बनाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सुरक्षाबलों के पास एक ऐसा हथियार आने वाला है, जिससे न तो आतंकी छिप पाएंगे और न ही बच पाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं पार्थ गन शॉट लोकेटर नाम की स्वदेशी डिवाइस की, जिससे आतंकियों का बच पाना लगभग नामुमकिन होगा। लखनऊ में चल रहे डिफेंस एक्सपो के दौरान भारतीय सेना ने इसका नमूना दिखाया। बता दें कि महाभारत के चर्चित पौराणिक किरदार अर्जुन को श्रीकृष्ण अकसर पार्थ के नाम से पुकारते थे। अर्जुन की ख्याति ऐसे धनुर्धर के रूप में थी, जिनका निशाना अचूक होता था। उनके पास गांडीव नाम का धनुष था। जिसकी बदौलत उन्होंने महाभारत के युद्ध में अपना अदम्य शौर्य दिखाया था। इसी तर्ज पर भारतीय सेना के 'गांडीव' में अब पार्थ जैसा सटीक और अचूक अस्त्र आने जा रहा है, जिसके आगे आतंकी पनाह मांगते नजर आएंगे।आर्मी इंस्टिट्यूट और एक प्राइवेट फर्म ने संयुक्त रूप से इस डिवाइस का निर्माण किया है। यह गन शॉट लोकेटर 400 मीटर की दूरी से हो रहे फायर की सटीक लोकेशन बता सकता है। इसकी बदौलत सुरक्षाबलों पर छिपकर गोली चला रहे आतंकियों तक पहुंचना आसान होगा। डिवाइस की मदद से एनकाउंटर या किसी ऑपरेशन के दौरान आतंकी को लोकेट करके उसे ढेर करने में काफी मदद मिलेगी। भारतीय सेना के मेजर अनूप मिश्रा ने डिफेंस एक्सपो के दौरान इस अनूठी डिवाइस का ट्रेलर दिखाया।खास बात यह है कि देश में ही निर्मित यह गन शॉट लोकेटर काफी किफायती है। विदेश में बने गन शॉट लोकेटर के मुकाबले यह 20 गुना से ज्यादा किफायती है। जहां एक ओर इसी तरह के उपकरण को विदेश से मंगाने पर तकरीबन 65 लाख रुपये का खर्चा आता है, वहीं इस स्वदेशी गन शॉट लोकेटर को बनाने में करीब 3 लाख का ही खर्चा आएगा। डिफेंस एक्सपो के दौरान भारतीय सेना ने इसकी खूबियों के बारे में जानकारी दी।




Post Top Ad