आज ही के दिन मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे का निधन हुआ था। (09 फरवरी की प्रमुख घटनाएं) - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 9, 2020

आज ही के दिन मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे का निधन हुआ था। (09 फरवरी की प्रमुख घटनाएं)








नई दिल्ली भारत और विश्व इतिहास में 09 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-


1649 - ब्रिटेन में लोकतांत्रिक शासन का आरंभ हुआ और ओलिवर क्रोमवेल राष्ट्रपति बने।1760: मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे क निधन


1775 - ब्रिटेन ने अपने अमेरिकी उपनिवेश मैसाच्युसेट्स को बागी घोषित किया।



 


1775 - ब्रिटिश संसद ने मैसाच्युसेट्स कॉलोनी को राज-विद्रोही घोषित किया।


1801 - लूनविले की संधि ने फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच द्वितीय गठबंधन युद्ध को समाप्त किया। संधि की शर्तों के तहत ऑकिन शहर पर आधिकारिक रूप से फ्रांस ने कब्जा कर लिया।


1813 - प्रशिया ने कैंटन सिस्टम को समाप्त कर दिया।


1824 - उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म को अपनाया।


1832 - फ्लोरिडा विधान परिषद ने जैक्सनविले, फ्लोरिडा के लिए एक सिटी चार्टर प्रदान किया।


1846 - लग्जरी कार ब्रांड मायबाख की शुरुआत करने वाले जर्मन इंजीनियर विलहेम मायबाख का जन्म हुआ।


1871 - संघीय मछली संरक्षण कार्यालय अमेरिकी कांग्रेस द्वारा अधिकृत किया गया।


1895 - डब्ल्यू. जी. मॉर्गन ने वॉलीबॉल का आविष्कार किया।


1931 - भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।


1931 - साउथ वेल्स की खनन हड़ताल तीन साल के शांति समझौते के बाद समाप्त हुई।


1934 - पूर्व राष्ट्रपति गैस्टन डॉमर्ज्यू फ्रांस के प्रधान मंत्री बने।


1951 - स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिए सूची बनाने का कार्य शुरू किया गया।


1961 - बीटल्स ने पहली बार केविन क्लब में प्रदर्शन किया।


1970 - महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का जन्म। उन्होंने 124 टेस्ट मैच में 563 जबकि 250 वनडे मुकाबलों में 381 विकेट लिए।


1971 - अपोलो-14 मिशन चंद्रमा से पृथ्वी पर लौटा।


1975 - रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज-17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा।


1979 - अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।


1992 - अल्जीरिया के संसदीय चुनावों में इस्लामी प्रवृत्ति वाले धड़े की भारी सफलता के बाद सत्तासीन सैनिकों ने चुनावों के परिणामों को निरस्त और अल्जीरिया इस्लामी मुक्तिमोर्चे को गैर कानूनी घोषित किया।


2007 - पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतन्त्रता सेनानी की सूची से हटाया।


2016 - जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।




Post Top Ad