आज ही के दिन हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मधुबाला का निधन हुआ था (23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं)  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 23, 2020

आज ही के दिन हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मधुबाला का निधन हुआ था (23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं) 



राष्ट्रीयरविवार 23 फरवरी, 2020 |नई दिल्ली भारत एवं विश्व इतिहास में 23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-






1886 -अमेरिका के आविष्कारक और रसायनशास्त्री मार्टिन हेल ने अल्यूमिनियम की खोज की।



1945 -अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले टापू ईवो जीमा पर अपना परचम फहराया। इस टापू की स्थिति सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण थी।


1952 -कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।



1964- चीन ने अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया।


1969-हिंदी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा मधुबाला का निधन।


1981 -स्पेन में दक्षिणपंथी सेना ने सरकार का तख्ता पलट दिया, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई।


1998 - जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव कोफी अन्नान तथा इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ।


2001 - अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा।


2004 -हिन्दी फ़िल्मों के प्रतिभाशाली अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता और निर्देशक विजय आनंद का निधन।


2005 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।


2006 - ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये।


2007 - पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया।


2010 - कतर ने भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ.हुसैन को अपने देश की नागरिकता दी।




Post Top Ad