आज ही के दिन चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को मिला था (7 फरवरी की प्रमुख घटनाएं) - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 7, 2020

आज ही के दिन चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को मिला था (7 फरवरी की प्रमुख घटनाएं)



  • शुक्रवार 7 फरवरी, 2020 नई दिल्ली भारत और विश्व इतिहास में 07 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-





1792 - ऑस्ट्रेलिया एवं प्रशिया ने फ़्रांस के खिलाफ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1831 - बेल्जियम में संविधान लागू।
1856 - नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलय।
1904 - अमेरिका के बाल्टिमोर में भीषण आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
1915 - चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1940 - ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1942 - यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 - ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947 - अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1959 - फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।
1962 - अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।
1962 - जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।
1965 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।
1983 - कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1987 - जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।
1992 - स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
1997 - अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।
1999 - जाॅर्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।
2000 - भारत एवं अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।
2001 - इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।
2003 - फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे।
2006 - नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।
2008 - केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाया।
2008 - इक्वाडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।
2009 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी. लिट् की उपाधि से नवाजा।
2010 - दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वां अंतरराष्ट्रीय पुस्तक समाप्त। इस मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।



 




Post Top Ad