आगरा के उत्तरी विधान सभा क्षेत्र में नवीन थाने की स्थापना हेतु  सिंचाई विभाग की भूमि गृह विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरित किए जाने का निर्णय - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 5, 2020

आगरा के उत्तरी विधान सभा क्षेत्र में नवीन थाने की स्थापना हेतु  सिंचाई विभाग की भूमि गृह विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरित किए जाने का निर्णय

बुधवार 5 फरवरी 2020

मंत्रिपरिषद ने उत्तरी विधान सभा क्षेत्र, जनपद आगरा में नवीन थाने की स्थापना हेतु सिंचाई विभाग की भूमि गृह विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरित किए जाने का निर्णय लिया है। थाने की स्थापना से आम जनसामान्य को और अधिक सुरक्षा व सहयोग प्राप्त होगा तथा पद सृजित होंगे, जिससे रोजगार भी उत्पन्न होगा।
निर्णय के अनुसार उत्तरी विधान सभा क्षेत्र (नेहरू नगर, थाना क्षेत्र हरीपर्वत) में ही मौजा लश्करपुर में नान जेड ए गाटा संख्या-495 रकबा 1-0-13 बीघा/0.2380 हे0 में से 1590 वर्गमीटर भूमि पर नवीन थाने की स्थापना हेतु गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पक्ष में भौमिक स्वत्वाधिकार सहित ;ूपजी जपजसम व िसंदकद्ध निःशुल्क हस्तान्तरित की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि जनपद आगरा के विधान सभा क्षेत्र-आगरा उत्तर में नवीन थाने की स्थापना की घोषणा की गई है। इस घोषणा के सन्दर्भ में रिपोर्टिंग पुलिस चैकी, कमलानगर को उच्चीकृत कर नवीन थाना, कमलानगर की स्थापना का प्रस्ताव परीक्षणोपरान्त उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, प्रयागराज ने अपने पत्र दिनांक 04 फरवरी, 2019 द्वारा शासन को प्रेषित किया था।


Post Top Ad