उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 7, 2020

उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

लखनऊ: 6:30 p.m. मंगलवार07 जनवरी, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज यहां लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-


वेतन समिति (2016) के 7वें प्रतिवेदन (भत्ते एवं सुविधाएं) में 

स्थायी मासिक भत्ता (नियत यात्रा भत्ता) को पुनरीक्षित करने का निर्णय

मंत्रिपरिषद ने वेतन समिति (2016) के 7वें प्रतिवेदन (भत्ते एवं सुविधाएं) में स्थायी मासिक भत्ता (नियत यात्रा भत्ता) के सम्बन्ध में की गई संस्तुतियों पर विचार करते हुए स्थायी मासिक भत्ते (नियत यात्रा भत्ते) की दिनांक 01 नवम्बर, 2012 से लागू दरों को निम्नानुसार पुनरीक्षित किए जाने का निर्णय लिया गया है:-
क्र0सं0 विद्यमान दरें (रु0 प्रतिमाह) पुनरीक्षित दरें (रु0 प्रतिमाह)
(1)           (2)            (3)
1           100           200
2           200           300
3           300           450
4           400           600

इस निर्णय से विभिन्न राजकीय विभागों में कार्यरत लगभग 1.50 लाख से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। स्थायी मासिक भत्ते (नियत यात्रा भत्ते) की पुनरीक्षित दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 20 करोड़ रुपए अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार आएगा।


Post Top Ad