उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मौर्य नागरिकता संशोधन अधिनियम  के बारे में आम लोगों को दी जानकारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 13, 2020

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मौर्य नागरिकता संशोधन अधिनियम  के बारे में आम लोगों को दी जानकारी

लखनऊः 7:47 p.m. सोमवार 13 जनवरी, 2020 

उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 ,श्री केशव प्रसाद मौर्य  ने आज जनपद चन्दौली के तहसील चकिया के आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज, चकिया में उपस्थित जनता का मंच से अभिवादन करते हुये बताया कि ओमान के सुल्तान के निधन पर भारत  राजकीय शोक मना रहा है।

उन्होनें नागरिकता संसोधन अधिनियम-2019 के बारे में लोगों को बताया कहा यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू, मुसलमान आदि को प्रभावित नही करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबो, किसान के उत्थान के लिये कार्य कर रही है।जिनके घरों मे बिजली नही पहॅुची थी उसके घर में बिजली पहॅुचाने का कार्य तेजी से कर रही है। कहा हमारी सरकार गरीब  परिवारो को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत 05 लाख तक का स्वास्थ्य कार्ड देने का कार्य किया जिससे गरीब लोग पाॅच लाख रूपये तक अपने परिवार का इलाज करा सकता है। उन्होंने कहा कि फैसलाआने के बाद अयोध्या मे तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। कहा कि ओमान के सुल्तान के निधन पर भारत आज शोक में है।

Post Top Ad