समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बसपा भाजपा के हजारों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 18, 2020

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बसपा भाजपा के हजारों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई

लखनऊ  4:10 p.m. शुक्रवार18. जनवरी.2020 
   समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज बहुजन समाज पार्टी, भाजपा, और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता अपने हजारों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी की जीत के लिए एकजुट संघर्ष करने का एलान किया। इस अवसर पर पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने नौजवानों को आशीर्वाद दिया। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन साथियों के आने से 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना निश्चित है।
   समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह तथा बसपा के पूर्व मंत्री डाॅ0 रघुनाथ प्रसाद शंखवार पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मोहनलालगंज श्री सीएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा लखनऊ श्री महादीन गौतम, मऊ के श्री राजेन्द्र कुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री और नोएडा के भाजपा नेता श्री दीपक विग के साथ बसपा के कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। 
   जनपद गोरखपुर के हिन्दू युवा वाहिनी भारत के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने अपने समस्त पदाधिकारियों के साथ समाजवादी पार्टी में वाहिनी के विलय की घोषणा की। उनके साथ विभिन्न जनपदों के 46 नेता, पदाधिकारी भी आज समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए।
   पार्टी में शामिल नेताओं तथा अन्य संस्थाओं ने नेता जी एवं अखिलेश जी को गदा, बुके तथा अन्य स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 
   इस अवसर पर मंच पर नेता विरोधी दल श्री रामगोविन्द चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री इन्द्रजीत सरोज, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, एमएलसीगण सर्वश्री एसआरएस यादव, सुनील सिंह साजन, अरविन्द कुमार सिंह, रामबृ़क्ष यादव, डाॅ0 राजपाल कश्यप, रामआसरे विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
   हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने हिन्दू युवा वाहिनी का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है इनके साथ सर्वश्री के.के. सिंह, सुशील शुक्ला, रोहित चैधरी, विजय शुक्ला, सौरभ विश्वकर्मा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, चन्दन विश्वकर्मा, हिमांशू शेखर, ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने सदस्यता ग्रहण की।
   जनपद महराजगंज गोरखपुर के श्री परशुराम निषाद पूर्व प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख हैं सर्वश्री विश्वनाथ निषाद एवं आनन्द निषाद हैं।
   जनपद लखनऊ/कानपुर के दर्जन भर से ऊपर बसपा नेता आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनमें प्रमुख हैं डाॅ0 रघुनाथ प्रसाद शंखवार पूर्व मंत्री/विधायक बसपा भोगनीपुर बसपा के साथ गंगाराम पाल पूर्व जोनल ओआर्डिनेटर कानपुर मण्डल बसपा। इनके अतिरिक्त श्री सी.एल. वर्मा पूर्व लोकसभा के बसपा प्रत्याशी मोहनलालगंज लखनऊ तथा श्री महादीन गौतम पूर्व जिलाध्यक्ष, तथा सर्वश्री नंद कुमार विश्वकर्मा, छविलाल रावत, श्रीमती पूनम सरोज, श्रीमती सरस्वती लोधी, प्रेम कमार रावत, मुकेश वर्मा, डाॅ0 राम सुरेश रावत, सुरेश कुमार रावत, राम लखन रावत, अब्दुल रऊफ कुरैशी श्रीमती शिल्पी चौधरी तथा संतोष श्रीवास्तव ने भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
   जनपद नोएडा से आज श्री दीपक विग भाजपा नेता के साथ बहुजन समाज पार्टी के सर्वश्री योगेश भाटी, रामवीर सिंह जाटव, विनय सिंह जाटव सुश्री सुशीला भारती, चरण सिंह जाटव, अनिल पाल, अजब सिंह नागर, जविस अलवी, सिराजुद्दीन मलिक, नसीरूद्दीन सैफी, संजय पण्डित के अतिरिक्त कांग्रेस के नरेन्द्र भाटी और सोनू प्रधान ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। जनपद मऊ के श्री राजेन्द्र कुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री बहुजन समाज पार्टी भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
   वाराणसी के श्री बल्देव पी.जी.कालेज छात्रसंघ के उपाध्यक्ष श्री अजय पटेल तथा डाॅ0 अशोक बहार सम्पादक लखनऊ टाइम्स ने भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
   समाजवादी पार्टी में आज कु0 चाहत मल्होत्रा, आनन्द निषाद, पूर्व प्रत्याशी बसपा कैम्पियरगंज गोरखपुर एवं शिल्पी चैधरी जाटव अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने भी सदस्यता ग्रहण की।


Post Top Ad