सहारनपुर की खारा मुख्य नहर के लिए 35 लाख रु0 की धनराशि स्वीकृत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 20, 2020

सहारनपुर की खारा मुख्य नहर के लिए 35 लाख रु0 की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ: 6:00 p.m. 20 जनवरी, 2020

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद सहारनपुर में खारा मुख्य नहर के 

4.300 किमी0 से 4.370 किमी0 तक कट एवं कवर की पुनस्र्थापना कार्य के लिए चालू वित्तीय वर्ष में प्राविधानित एकमुश्त धनराशि 2500 लाख रुपये में से प्रथम किश्त के रूप में 35 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन को अग्रेतर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा इस संबंध में 17 जनवरी 2020 को जारी शासनादेश में कहा गया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समय से पूर्व कराये जाने की जिम्मेदारी मुख्य अभियन्ता द्वारा सुनिश्चित करायी जायेगी।

 सम्पर्कः 

Post Top Ad