राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है                                             - केशव प्रसाद मौर्य। - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 16, 2020

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है                                             - केशव प्रसाद मौर्य।

[1/16, 7:51 PM] Manvi Media: जनपद मिर्जापुर में 750 पेटी अवैध शराब बरामद


लखनऊ: बृहस्पतिवार16 जनवरी, 2020


आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद मिर्जापुर में 750 पेटी अवैध विदेशी मदिरा, जो कि हरियाणा से बिहार ले आयी जा रही थी, पकड़ी है।
इस अभियान में कोहरे के कारण दो अभियुक्त मौके से फरार हो गये। जब्त की गयी शराब एवं वाहन के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात, मिर्जापुर में सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
[1/16, 7:53 PM] Manvi Media: घरेलू पर्यटन पर व्यय एवं एकाधिक संकेतक सर्वेक्षण के लिए सम्पूर्ण प्रदेश
से 1684 प्रतिदर्श इकाइयों का चयन


लखनऊ: 
प्रत्येक वर्ष की भांति वर्ष-2020 में भी भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एन0एस0ओ0) से समन्वय रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण-78वीं आवृत्ति के अन्तर्गत ‘‘घरेलू पर्यटन पर व्यय’’ (क्वउमेजपब ज्वनतपेउ म्गचमदकपजनतम) एवं ‘‘एकाधिक संकेतक सर्वेक्षण’’ (डनसजपचसम प्दकपबंजवत ैनतअमल) के विषय पर आँकड़े एकत्रित किये जायेंगे, जिसके लिए भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश से 1684 प्रतिदर्श इकाइयों का चयन किया गया है। इसमें से 1104 प्रतिदर्श इकाइयाँ ग्रामीण एवं 580 प्रतिदर्श इकाइयाँ नगरीय क्षेत्र से सम्बन्धित है। सर्वेक्षण की अवधि 01 जनवरी, 2020 से 31 दिसम्बर, 2020 तक होगी। यह जानकारी निदेशक अर्थ एवं संख्या श्री ए0के0 पाण्डेय ने दी।
श्री पाण्डेय ने बताया कि इस आवृत्ति के सर्वेक्षण में व्यापक रूप से दो प्रकार की अनुसूची प्रारूपों का प्रयोग किया जायेगा। एक अनुसूची द्वारा ‘‘घरेलू पर्यटन पर व्यय’’ (क्वउमेजपब ज्वनतपेउ म्गचमदकपजनतम) के अन्तर्गत पर्यटन पर परिवार का उपभोग एवं खर्च, घरेलू ओवरनाइट ट्रिपों में परिवार की विशेषताओं, यात्री की विशेषताओं तथा ट्रिप की विशेषताओं पर सूचना एकत्र की जायेगी। साथ ही घरेलू एकल दिवस ट्रिपों, विशिष्ट घरेलू ट्रिपों से सम्बन्धित ट्रिपों एवं व्यय पर आवश्यक सूचनाओं का संकलन किया जाना है। दूसरी अनुसूची द्वारा ‘‘एकाधिक संकेतक सर्वेक्षण’’ (डनसजपचसम प्दकपबंजवत ैनतअमल) के अन्तर्गत सतत विकास लक्ष्य, 2030 के लिए परिवारों के प्रावसन एवं वर्ष 2014-15 से शहरी आवास के निर्माण पर सूचनाओं के सम्बन्ध में आंकड़े एकत्र किया जाना है। इसके अतिरिक्त 07 वैश्विक सूचकांकों  (ळसवइंस प्दकपबंजवत) तथा 13 राष्ट्रीय सूचकांकों (छंजपवदंस प्दकपबंजवते) पर भी इस सर्वेक्षण के माध्यम से विभिन्न प्रकार के आंकड़ें एकत्रित किये जायेंगे।
निदेशक अर्थ एवं संख्या ने बताया कि इस सर्वेक्षण द्वारा घरेलू पर्यटन पर संग्रहित सूचनाओं का उपयोग पर्यटन मंत्रालय के लिए तृतीय टूरिज्म सेटेलाइट एकांउट बनाने में किया जायेगा तथा पर्यटन क्षेत्र में योजना एवं विकास के संबंध में निष्कर्षो का आँकलन किया जाना है। साथ ही इस सर्वेक्षण में हाउसिंग अर्बन अफेयर्स मंत्रालय के लिए प्राप्त ‘‘सतत विकास लक्ष्य-2030’’ के सांख्यिकीय सूचकों का उपयोग योजना संरचना एवं अनेक स्तरों जैसे मास-मीडिया, जन्म प्रमाण-पत्र की उपलब्धता आदि पर नीति निर्माण एव निर्धारण करने हेतु सहायक होगें। इस विषय पर दिनांक 16 व 17 जनवरी, 2020 को अर्थ एवं संख्या प्रभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के सभाकक्ष में प्रशिक्षकों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण गोष्ठी में प्रदेश के समस्त मण्डल के उपनिदेशक एवं जनपदों के अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। सर्वेक्षणकर्ताओं का प्रशिक्षण मण्डल स्तर पर दिनांक 21-22, जनवरी, 2020 एवं 23-24 जनवरी, 2020 की अवधि में आयोजित किया जायेगा, तत्पश्चात सर्वेक्षण कार्य सम्पूर्ण प्रदेश में प्रारम्भ होगा।
सम्पर्कः
[1/16, 7:55 PM] Manvi Media: श्री मनीष गुप्ता ने 49 स्टाॅल व्यापारियों को किया सम्मानित


लखनऊ: 16 जनवरी, 2020


उ0प्र0 के व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री मनीश कुमार गुप्ता ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 23वें यूथ फेस्टिवल में विभिन्न प्रान्तों व प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लघु उद्यमियों द्वारा स्टाॅल लगाये जाने पर 49 व्यापारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होेंने कहा कि विविधता में एकता ही हमारी संस्कृति हैं विभिन्न धर्मो व जातियों के लोग हमारे देश में निवास करते हैं। इनकी वेशभूषा, खान-पान व भाषा अलग-अलग है। इन विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने के लिए इस यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। देश से आये युवाओं को विभिन्न संस्कृतियों को जानने का अवसर मिला। विभिन्न राज्यों के खान-पान का स्वाद युवाओं को अनुभव करने के लिए व्यापारियों का आभार प्रकट किया।
[1/16, 7:56 PM] Manvi Media: लोक निर्माण विभाग लखनऊ मुख्यालय (निर्माण भवन) के मुख्य गेट के पास बनाया जाएगा विश्वेश्वरैया द्वार
-केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ: 16 जनवरी 2020
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग मुख्यालय (निर्माण भवन ) लखनऊ के मुख्य गेट के पास भव्य और आकर्षक विश्वेश्वरैया द्वार बनाए जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं ।इस संबंध में लोक निर्माण विभाग द्वारा विश्वेश्वरैया द्वार  की बहुत ही तीव्र गति से डिजाइन तैयार की जा रही है और इसे शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा ।उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि विशेश्वरैया  द्वार को भव्य और आकर्षक बनाया जाए जो उनके व्यक्तित्व के अनुकूल व सभी के लिए प्रेरणाप्रदसाबित हो। उन्होने डिजाइन व नक्शे को  बेहतर रूप देने के लिये एक कमेटी भी बनायी है।                    
ज्ञातव्य है ,कि  भारत रत्न से अलंकृत विश्वेश्वरैया एक प्रख्यात इंजीनियर थे। उन्हें भारत की प्रौद्योगिकी का जनक कहा जाता है। उनका सिद्धान्त था  ,कि लगन से काम करो ,कड़ी मेहनत करो और निर्धारित कार्य का समय नियत करो ।योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर रणनीति तय करके मिलजुल कर काम करो और सोच समझकर काम करो। उनके विचार और उनके सिद्धांत इंजीनियरिंग जगत के लिए आज भी प्रासंगिक हैं और अनुकरणीय हैं। ऐसे प्रख्यात इंजीनियर की यादगार में विश्वेश्वरैया भवन के पास विश्वेश्वरैया द्वार बनाए जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे लोगों को ,खास कर इंजीनियरिंग वर्ग को एक नई प्रेरणा मिलेगी और उनमें, उनके विचारों से एक नई प्रेरणा और नई उर्जा का संचार अपने कार्यों को करने में होगा। गौरतलब है कि विशेश्वरैय्या का जन्म दिवस ‘अभियंता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
[1/16, 7:57 PM] Manvi Media: देश के युवा देश के भविष्य का आधार हैं


राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है
                                            - केशव प्रसाद मौर्य।
लखनऊः 16 जनवरी 2020
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के युवा देश के भविष्य का आधार हैं, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। श्री केशव प्रसाद मौर्य आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के समापन समारोह को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रहे थे।                  
उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव के आयोजन से देश के युवाओं में एक नई ऊर्जा और एक नए उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षाओं, विचारधारा और जीवन दर्शन से बहुत कुछ हासिल करने की कुंजी साबित हुआ है। हम सभी को न केवल उनकी शिक्षाओं के बारे में अध्ययन करना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। युवा ही किसी  भी देश की उन्नति का आधार होता है ।युवा उत्सव से अपनी विविध सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रभर के युवाओं को एक शानदार अवसर मिला है जो लंबे समय तक याद किया जायेगा।युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होने कहा कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए उनपर अमल करें, इससे वह स्वयं के साथ-साथ राष्ट्र और समाज को भी सशक्त बना सकेंगे।    
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की युवाओं के बल पर ही मोदी जी के नेतृत्व में स्वर्णिम भारत की परिकल्पना  निरंतर साकार हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि  उत्तर प्रदेश का कोई भी युवा किसी भी क्षेत्र में देश या दुनिया में स्वर्ण पदक लाएगा ,तो उसके घर तक सड़क बनवाई जाएगी और उस सड़क का नाम ‘मेजर ध्यानचंद विजयपथ’ रखा जाएगा।


Post Top Ad