राज्य सड़क निधि से विभिन्न जिलो के 22 नये सम्पर्क मार्गो हेतु रू0 04 करोड़ 26 लाख 89 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 24, 2020

राज्य सड़क निधि से विभिन्न जिलो के 22 नये सम्पर्क मार्गो हेतु रू0 04 करोड़ 26 लाख 89 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ 7:20 p.m. शुक्रवार: 24 जनवरी 2020

उ0प्र0 के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 22 मार्गों के नवनिर्माण कार्यों हेतु रू0 28 करोड़ 46 लाख 47 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ रू0 04 करोड़ 26 लाख 89 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इन 22मार्गों में जनपद बलिया  में 06,  गोण्डा मे 07 .तथा गाजीपुर मे05, श्रावस्ती मे 02तथाआजमगढ़ व रायबरेलीमें 

1-1 मार्ग पर नवनिर्माण का कार्य किया जाना है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण अनुभाग-1 द्वारा जारी कर दिये गये हैं। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अवमुक्त धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप व निर्धारित समयसीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। श्री मौर्य ने यह भी निर्देश दिये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2020 तक कर लिया जाय तथा कार्य सम्पादन के अनुरूप उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2020 तक उपलब्ध करा दिया जाय तथा सड़क निधि हेतु गठित प्रबन्धन समिति द्वारा अनुमोदित परियोजनाओंध्प्रयोजनों के लिये ही स्वीकृतध्आवंटित धनराशि का उपयोग किया जाय।

Post Top Ad