राज्य सड़क निधि से कार्यों हेतु  रू0 22 करोड़ 94 लाख 73 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त __उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 8, 2020

राज्य सड़क निधि से कार्यों हेतु  रू0 22 करोड़ 94 लाख 73 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त __उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद

राज्य सड़क निधि से ग्यारह मार्गों के चालू कार्यों हेतु 

रू0 22 करोड़ 94 लाख 73 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ: दिनांक 08 जनवरी 2020

उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 11 मार्गों के चालू निर्माण कार्यों हेतु रू0 22 करोड़ 94 लाख 73 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण अनुभाग-1 द्वारा जारी कर दिया गया है। 

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अवमुक्त धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप व निर्धारित समयसीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। श्री मौर्य ने यह भी निर्देश दिये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2020 तक कर लिया जाय तथा कार्य सम्पादन के अनुरूप उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2020 तक उपलब्ध करा दिया जाय तथा सड़क निधि हेतु गठित प्रबन्धन समिति द्वारा अनुमोदित परियोजनाओं/प्रयोजनों के लिये ही स्वीकृत/आवंटित धनराशि का उपयोग किया जाय।

Post Top Ad