पहली लोकसभा के अंतिम जीवित सांसद व डुमरांव राजघराने के महाराजा कमल सिंह का निधन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 5, 2020

पहली लोकसभा के अंतिम जीवित सांसद व डुमरांव राजघराने के महाराजा कमल सिंह का निधन




  • राष्ट्रीय11:36 am रविवार 5 जनवरी, 2020 बक्सरदेश की पहली संसद के एकमात्र जीवित बचे सांसद व बिहार के डुमरांव राज के अंतिम महाराज कमल बहादुर सिंह का रविवार की सुबह निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।महाराजा कमल सिंह के पुत्र युवराज चन्द्रविजय सिंह ने यहां इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि श्री सिंह करीब छह वर्षों से बीमार चल रहे थे और आज सुबह पांच बजकर दस मिनट पर उनका निधन हो गया। श्री सिंह के परिवार में दो पुत्र युवराज चंद्रविजय सिंह एवं वधू कनिका सिंह तथा छोटे युवराज मानविजय सिंह एवं पुत्रबधु अरूणिका सिंह समेत भारा-पूरा परिवार है।इसबीच, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आज एक स्वर्णिम इतिहास का अंत हो गया। महाराज के निधन पर ना सिर्फ डुमरांव राजपरिवार बल्कि, पूरे शाहाबाद के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।




Post Top Ad