नित्यानंद की मुसीबतें बढ़ीं, इंटरपोल ने जारी किया ब्लू नोटिस - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 22, 2020

नित्यानंद की मुसीबतें बढ़ीं, इंटरपोल ने जारी किया ब्लू नोटिस



04:48 pm Jan 22, 2020 |नई दिल्ली-इंटरपोल ने स्व-घोषित भगवान नित्यानंद के खिलाफ 'ब्लू नोटिस' जारी किया है। ये नोटिस गुजरात पुलिस के आग्रह पर जारी किया गया। ब्लू नोटिस  ऐसे व्यक्ति को खोजने के लिए एक किया जाता है जो लापता या अज्ञात अपराधी है या सामान्य आपराधिक कानून के उल्लंघन के लिए वॉन्टेड है। देश छोड़कर भागे दुष्कर्म के हाई प्रोफाइल आरोपी स्वामी नित्यानंद का कोई सुराग नहीं है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर में एक आईलैंड खरीद उसे कैलासा नाम दे दिया है। कुछ दिन पहले नित्यानंद के विदेश चले जाने के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा था उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। गुजरात पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि नित्यानंद फरार है और भारत में नहीं है। गुजरात पुलिस ने पिछले साल 21 नवंबर को बताया था कि स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है।दो साधिकाओं के अचानक लापता होने के बाद विवादों में आए नित्यानंद स्वामी के आश्रम को अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया है। यह आश्रम दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में अवैध रूप से बनाया गया था। उधर, दोनों लापता साधिकाओं के वेस्टइंडीज के बारबाडोस में होने का पता चला है।


Post Top Ad