मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न जनपदों के 341 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 3, 2020

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न जनपदों के 341 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की

लखनऊ: 7:20 p.m. शुक्रवार 03 जनवरी, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 341 व्यक्तियों को
05 करोड़ 34 लाख 88 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 28 दिसम्बर, 2019 से 03 जनवरी, 2020 के बीच कुल 05 करोड़ 34 लाख 88 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 341 लाभार्थियों को प्रदान की गई।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद अम्बेडकरनगर की श्रीमती बबीता, बाराबंकी के मास्टर शिवेन्द्र, सीतापुर के श्री कृष्ण कुमार तथा प्रयागराज की कु0 कोमल पाल आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।


Post Top Ad