मुख्यमंत्री योगी के समक्ष गोरखपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के  सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण किया गया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 3, 2020

मुख्यमंत्री योगी के समक्ष गोरखपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के  सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण किया गया

लखनऊ: 7:10 p.m. शुक्रवार 03 जनवरी, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष आज यहां लोकभवन में गोरखपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण के दौरान उन्हें गोरखपुर मेट्रो के प्रस्तावित एल0आर0टी0 काॅरिडोर्स, ट्रैफिक डिमाण्ड फोरकास्ट, टेक्निकल फीचर्स आॅफ द प्रोजेक्ट, स्टेशन प्लानिंग, मेण्टिनेंस डिपोज़, काॅस्ट एण्ड कम्प्लीशन पीरियड, फाइनेन्शियल एण्ड इकोनाॅमिक एनालिसिस, फण्डिंग पैटर्न इत्यादि के विषय में अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री जी को 'मेट्रो लाइट' और 'मेट्रो नियो' के विषय में भी जानकारी दी गयी। उन्होंने प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करने के उपरान्त इसमें कतिपय संशोधन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रस्तुतिकरण के उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और आगरा मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।
ज्ञातव्य है कि गोरखपुर मेट्रो प्रोजेक्ट की डी0पी0आर0 राज्य सरकार को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की जा चुकी है। गोरखपुर मेट्रो के 02 काॅरिडोर प्रस्तावित हैं। पहला काॅरिडोर श्याम नगर से एम0एम0एम0 इंजीनियरिंग काॅलेज तक होगा, जिसकी लम्बाई 15.14 किमी0 होगी। जबकि दूसरा काॅरिडोर बी0आर0डी0 मेडिकल काॅलेज से शुरू होकर नौसढ़ पर समाप्त होगा, जिसकी लम्बाई 12.7 किमी0 होगी


Post Top Ad