मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 297 व्यक्तियों को  04 करोड़ 68 लाख 39 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 10, 2020

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 297 व्यक्तियों को  04 करोड़ 68 लाख 39 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की


लखनऊ: 8:20 p.m. शुक्रवार10 जनवरी,  2020


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 297 व्यक्तियों को 04 करोड़ 68 लाख 39 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 04 जनवरी, से 10 जनवरी, 2020 के बीच कुल 04 करोड़ 68 लाख 39 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 297 लाभार्थियों को प्रदान की गई।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद गाजीपुर के श्री तेज बहादुर कुशवाहा, जौनपुर की कु0 कल्पना, कानपुर नगर के
श्री सलीम अहमद तथा सीतापुर की श्रीमती राजरानी आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Post Top Ad