मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 194 व्यक्तियों को  03 करोड़ 19 लाख 50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 31, 2020

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 194 व्यक्तियों को  03 करोड़ 19 लाख 50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की

लखनऊ: शुक्रवार 31 जनवरी, 2020

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 194 व्यक्तियों को 03 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।


यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 25 से 31 जनवरी, 2020 के बीच कुल 03 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 194 लाभार्थियों को प्रदान की गई। 

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद कुशीनगर के श्री किशोर यादव, महराजगंज के श्री मोती चन्द्र गुप्ता, प्रतापगढ़ के श्री रमेश चन्द्र तथा बागपत के श्री शादाब आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

 

Post Top Ad