मुख्यमंत्री ने ठण्ड के दौरान हुई बारिश के दृष्टिगत सभी जिला प्रशासन को रैन बसेरों  की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 3, 2020

मुख्यमंत्री ने ठण्ड के दौरान हुई बारिश के दृष्टिगत सभी जिला प्रशासन को रैन बसेरों  की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए

5:55pm शुक्रवार 3 जनवरी 2020  मुख्यमंत्री ने ठण्ड के दौरान हुई बारिश के दृष्टिगत सभी 

नगर निकायों और जिला प्रशासन को रैन बसेरों 

की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए

हर हाल में जरूरतमन्दों को कम्बल और अलाव 

की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए: मुख्यमंत्री

जिलाधिकारी रात्रि भ्रमण कर रैन बसेरों का निरीक्षण 

करते हुए वहां सभी निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित कराएं 

अब तक जरूरतमन्दों के बीच पांच लाख से अधिक कम्बल वितरित


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ठण्ड के दौरान हुई बारिश को देखते हुए प्रदेश के सभी नगर निकायों और जिला प्रशासन को गरीबों और निराश्रितों के लिए संचालित रैन बसेरों की लगातार निगरानी करने और हर हाल में जरूरतमन्दों को कम्बल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारियों को रात्रि भ्रमण कर रैन बसेरों का निरीक्षण करने तथा वहां सभी निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश सरकार अब तक जरूरतमन्दों के बीच पांच लाख से अधिक कम्बल वितरित कर चुकी है। सभी जनपदों में रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। वर्तमान समय में 2500 से अधिक रैन बसेरे संचालित हैं। साथ ही, सामाजिक संगठनों से भी आह्वान किया गया है कि वह जरूरतमन्दों की मदद में आगे आएं।


Post Top Ad