मुख्यमंत्री ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित 310 व्यक्तियों को  04 करोड़ 41 लाख 97 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 24, 2020

मुख्यमंत्री ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित 310 व्यक्तियों को  04 करोड़ 41 लाख 97 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की

लखनऊ: 8:30 शुक्रवार,24 जनवरी, 2020


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विभिन्न जनपदों के गम्भीर बीमारियों से ग्रसित 310 व्यक्तियों को 04 करोड़ 41 लाख 97 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 18 जनवरी से 24 जनवरी, 2020 के बीच कुल 04 करोड़ 41 लाख 97 हजार रुपये की आर्थिक सहायता 310 लाभार्थियों को प्रदान की गई।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद मऊ के
श्री अशोक, महोबा की श्रीमती शमीमा खातून, कौशाम्बी के श्री भोलेनाथ तथा इटावा के श्री राम नरेश आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।


Post Top Ad