लखनऊ अनुशासनहीनता के कारण पी0आर0डी0 के स्वयंसेवक के खिलाफ कार्रवाई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 24, 2020

लखनऊ अनुशासनहीनता के कारण पी0आर0डी0 के स्वयंसेवक के खिलाफ कार्रवाई

लखनऊ: 7:10 p.m.शुक्रवार24 जनवरी, 2020

प्रदेश की राजधानी में 12 से 16 जनवरी, 2020 तक आयोजित 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आवश्यक कार्यों हेतु पी.आर.डी. स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगायी गयी थी। 14 जनवरी, 2020 को प्रमुख सचिव/महानिदेशक द्वारा भोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान जनपद प्रतापगढ़ से आये पी.आर.डी. स्वयंसेवक श्री रमेश बहादुर सिंह पुत्र श्री द्वारिका सिंह द्वारा अपनी ड्यूटी का निर्वहन न करते हुए अनुशासनहीनता बरती गयी। इसको दृष्टिगत रखते हुए 14 जनवरी, 2020 की रात्रि से श्री रमेश बहादुर सिंह पी0आर0डी0 स्वयंसेवक की ड्यूटी मुख्यालय से समाप्त कर जनपद वापस किये जाने तथा इस प्रकार के कृत्य के लिए श्री सिंह की 01 वर्ष तक कहीं भी ड्यूटी न लगाये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।

Post Top Ad