जिला पंचायतों में काजी हाउसों के पुननिर्माण/स्थापना एवं संचालन  हेतु 343.20 लाख रुपये स्वीकृत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 8, 2020

जिला पंचायतों में काजी हाउसों के पुननिर्माण/स्थापना एवं संचालन  हेतु 343.20 लाख रुपये स्वीकृत

लखनऊः 7:10 p.m. बुधवार08 जनवरी, 2020

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिला पंचायतों में काजी हाउसों के पुननिर्माण/स्थापना एवं संचालन हेतु 343.20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

पंचायतीराज विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश के अनुसार स्वीकृत धनराशि का व्यय नियमानुसार किया जायेगा। कांजी हाउसों का निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जायेगा। इसकी समीक्षा हेतु जनपद स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा, जनपद का नोडल अधिकारी प्रतिमाह निर्माण की प्रगति से शासन एवं निदेशक, पंचायतीराज को अवगत कराया जायेगा। निर्माण कार्य में वित्तीय नियमों का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जायेगा।

Post Top Ad