जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करें उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 10, 2020

जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करें उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 8:04pm शुक्रवार 10 जनवरी 2020

उ0प्र0 के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को जनपद कौशाम्बी के कसिया गांव में विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि जो भी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, सम्बन्धित अधिकारी मौके पर जाकर लगातार निरीक्षण करते रहें तथा टाइमलाईन फिक्स करते हुये कार्यों को समय से पूर्ण करायें, कहीं पर कोई समस्या हो तो उच्चाधिकारियों को सूचित करें।

उप मुख्यमंत्री ने आज जनपद कौशाम्बी कें कसिया गांव में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सूना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनाकांक्षाओं व शासन की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। 

Post Top Ad