जनपद संत कबीर नगर में मेहदावल विसौवा घघवा तक के मार्ग के चैड़ीकरण हेतु 8 करोड़ 87 लाख रुपए की धनराशि की गई अवमुक्त - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 13, 2020

जनपद संत कबीर नगर में मेहदावल विसौवा घघवा तक के मार्ग के चैड़ीकरण हेतु 8 करोड़ 87 लाख रुपए की धनराशि की गई अवमुक्त

लखनऊः 7:40 p.m. सोमवार13 जनवरी 2019

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद संत कबीर नगर में मेहदावल विसौवा घघवा तक मार्ग के चैड़ीकरण एवं  सुदृढ़ीकरण के कार्य  हेतु (13 किलोमीटर लंबाई)  आंकलित लागत धनराशि रू  22 करोड़ 18 लाख 51 हजार  की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चालू वित्त वर्ष में 8 करोड़ 87 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई  है। जनपद बुलंदशहर में बी०बी०नगर-स्याना-बुगरासी मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग) के किलोमीटर 17 (700) एवं 18 का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु रू 2 करोड़ 75 लाख 89 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति  प्रदान करते हुए रू 01 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गई है। इस संबंध में  उत्तर प्रदेश शासन ,लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा शासनादेश जारी कर दिए गए हैं।             

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाए तथा कार्यों में मानको  विशिष्टयो  व शर्तोंका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए

Post Top Ad