जम्मू-कश्मीर: LOC के पास बारुदी सुरंग में विस्फोट, लेफ्टिनेंट सहित सेना के 4 जवान घायल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 3, 2020

जम्मू-कश्मीर: LOC के पास बारुदी सुरंग में विस्फोट, लेफ्टिनेंट सहित सेना के 4 जवान घायल




  • मुख्य समाचार

  • राष्ट्रीय05:04 pm शुक्रवार 3 जनवरी, 2020 श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को बारुदी सुरंग में हुए विस्फोट में एक लेफ्टिनेंट सहित चार सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट नौशेरा सेक्टर के कलाल में नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में गश्त के दौरान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गौरतलब है कि इससे पहले साल के पहले दिन जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को खारी थरयाट जंगल में उस समय रोका गया जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जम्मू में भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने एक बयान में बताया था, ''नौशेरा सेक्टर में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सेना के दो सैनिक शहीद हो गए। अभियान अब भी चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। 






 




Post Top Ad