घाघरा नदी का  नाम परिवर्तित कर सरयू नदी किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 13, 2020

घाघरा नदी का  नाम परिवर्तित कर सरयू नदी किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

लखनऊ 7:10 p.m.सोमवार 13 जनवरी 2020 जनपद गोण्डा के पसका संकूर क्षेत्र में स्थित ग्राम चन्दापुर किटौली से 

रेवलगंज (बिहार) तक के क्षेत्र में राजस्व अभिलेखों में घाघरा नदी का 

नाम परिवर्तित कर सरयू नदी किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

संविधान की संघ सूची के क्रमांक-56 पर नदी सम्बन्धी प्रकरण उल्लिखित, 

इसके दृष्टिगत राज्य सरकार का प्रस्ताव केन्द्र सरकार की 

अनुमति प्राप्त करने हेतु प्रेषित किया जाएगामंत्रिपरिषद ने जनपद गोण्डा के पसका संकूर क्षेत्र में स्थित ग्राम चन्दापुर किटौली से रेवलगंज (बिहार) तक के क्षेत्र में राजस्व अभिलेखों में घाघरा नदी का नाम परिवर्तित कर सरयू नदी किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रश्नगत नदी राष्ट्रीय सम्पदा है। भारत के संविधान की संघ सूची के क्रमांक-56 पर नदी सम्बन्धी प्रकरण उल्लिखित है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार का प्रस्ताव केन्द्र सरकार की अनुमति प्राप्त करने हेतु प्रेषित किया जाएगा।

Post Top Ad