एटलस कंपनी की मालकिन नताशा कपूर ने की आत्महत्या, कोठी से बरामद हुआ शव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 22, 2020

एटलस कंपनी की मालकिन नताशा कपूर ने की आत्महत्या, कोठी से बरामद हुआ शव




  • राष्ट्रीय05:53 pm बुधवार 22 जनवरी, 2020 नई दिल्ली एटलस कंपनी की मालिकों में से एक संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नताशा कपूर ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस फिलहाल मौके पर पहुंची है। शुरुआती जांच में पुलिस में इसे खुदकुशी बता रही है मगर कमरे का दरवाजा खुले की होने की वजह से पुलिस इसे संदिग्ध मानकर कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को मौके से तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मगर कमरे के मंदिर से एक पत्र मिला है। पत्र में लिखा हुआ है कि वह अपनी जिंदगी से खुश नही थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आर्थिक तंगी भी खुदकुशी की वजह हो सकती हैं। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। कपूर फैमिली 3, औरंगजेब लेन में रहती है। संजय कपूर भी यहीं परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर को जब उनकी पत्नी नताशा कपूर ने लंच नहीं किया तो परिवार ने उनको ढूंढा। बेटे सिद्धांत कपूर ने फोन किया तो नताशा ने फोन नहीं उठाया। बाद में देखा कि नताशा कपूर ने अपने कमरे में चुन्नी के जरिये पंखे से फांसी लगा रखी है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। 






 



 




Post Top Ad