दिल्ली विधानसबा चुनाव की तारीख का ऐलान, 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट-11 को होगी मतगणना - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 6, 2020

दिल्ली विधानसबा चुनाव की तारीख का ऐलान, 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट-11 को होगी मतगणना




  • मुख्य समाचार

  • दिल्ली04:17 pm सोमवार 6 जनवरी, 2020 नई दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। सोमवार दोपहर बाद की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 11 फरवरी को मतगणना होगी। इस घोषणा के साथ ही राजधानी में आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विधानसभा चुनावों के लिए नोटिफिकेशन- 14 जनवरी को होगा, जबकि नॉमिनेशन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी को होगी। आठ फरवरी को सभी विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं, अभी की विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है। चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग, पुलिस के साथ बैठक की गई थी। वोटरों को पोलिंग बूथ पर आने के लिए पिक अप-ड्रॉप मिलेगा। इसकी जानकारी वेबसाइट पर डाल दी जाएगी और एक नंबर भी जारी किया जाएगा।देश की राजधानी दिल्ली में करीब डेढ़ करोड़ वोटर हैं जो राज्य सरकार की किस्मत का फैसला करेंगे। कुल वोटर – 1,46,92136 हैं, जिनमें से पुरुष वोटर 8055686 और महिला वोटर 6635635 हैं। इसके अलावा, थर्ड जेंडर – 815, NRI वोटर - 489, सर्विस वोटर्स - 11556 हैं। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में कुल पोलिंग बूथ 13750 हैं। ये थे 2015 के चुनाव नतीजेदिल्ली में पिछली बार के चुनाव नतीजे यादगार रहे थे। अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता पर सवार होकर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने 2015 विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीत तहलका मचा दिया था। बीजेपी को सिर्फ तीन सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।




Post Top Ad