चंडीगढ़ में नर्स की हत्या करने वाले आरोपी ने टीवी के सामने कबूला जुर्म, स्टूडियो से गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 14, 2020

चंडीगढ़ में नर्स की हत्या करने वाले आरोपी ने टीवी के सामने कबूला जुर्म, स्टूडियो से गिरफ्तार



08:58 pm मंगलवार 14 जनवरी, 2020 |चंडीगढ़ नववर्ष की रात इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित होटल स्काई में गर्लफ्रेंड नर्स सरबजोत काैर की हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम मनिंदर है और उसे टीवी स्टूडियो से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पंजाबी चैनल के स्टूडियो में पहुंचकर कबूल किया कि उसने ही सरबजीत काैर का कत्ल किया था। उसने माना कि 2010 में भी उसने एक लड़की का कत्ल किया था तब उसने 5 साल जेल काटी। हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी। सरबजोत संगरूर की रहने वाली थी व मोहाली के सेक्टर 69 में स्थित ग्रेशियन सुपर स्पेशिएलटी अस्पताल में बताैर नर्स काम करती थी। दरअसल आज मनिंदर चैनल के दफ्तर पहुंचा व उसने बताया कि कत्ल उसने किया था। मनिंदर व सरबजोत की मुलाकात लगभग दो साल पहले एक मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि, दोनों ने अपने संबंधों की जानकारी परिजनों को लगभग डेढ़ साल बाद दी। जिसके बाद ही युवती के परिजनों ने दोनों की शादी से इन्कार कर दिया था। इसके बावजूद दोनों परिजनों को मनाने की कोशिश में लगे थे। दोनों अक्सर आपस में मिलते-जुलते भी थे। वहीं, वीरवार को जीएमसीएच-32 में डॉक्टरो के स्पेशल पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें पता चला है कि आरोपित ने युवती के गले पर चाकू से एक ही वार में हत्या कर दी थी। 






 




Post Top Ad