CAA और NRC के खिलाफ आज भारत बंद, मुंबई में रोकी ट्रेन- जंतर-मंतर पर उतरेंगे शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 29, 2020

CAA और NRC के खिलाफ आज भारत बंद, मुंबई में रोकी ट्रेन- जंतर-मंतर पर उतरेंगे शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी



09:57 am बुधवार 29 जनवरी, 2020 नई दिल्ली नागरिकता संशोधन एक्ट और एनपीआर के मसले पर पिछले करीब एक महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई संगठनों द्वारा हर रोज प्रदर्शन और मार्च किया जा रहा है। आज भी कई संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है, इसके अलावा शाहीन बाग पर भी आज विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बता दें कि सीएए और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों ने 29 जनवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। इसमें प्रमुख रूप से बहुजन क्रांति मोर्चा शामिल है जो इस बंद को सफल बनाने के लिए आज देश भर के कई कार्यक्रमों को आयोजित किया है। बताते चलें कि मुंबई में CAA, NRC के खिलाफ प्रदर्शन का असर दिख रहा है यहां पर कुछ दलित संगठनों ने बंद बुलाया है और मुंबई लोकल ट्रेन को रोक दिया है। प्रदर्शनकारियों के द्वारा लोकल ट्रेन को रोके जाने की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस वक्त दफ्तर जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से प्रदर्शनकारी और आम लोगों के बीच झड़प भी हो गई।वहीं भारत बंद को देखते हुए सभी राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिये गए हैं। बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा बुलाए गए भारत बंद को एनआरसी-सीएए का विरोध करने वाले अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल सकता है।दलित संगठनों के इस भारत बंद के आह्वान का मुख्‍य एजेंडा CAA, NRC और EVM का विरोध है। इन संगठनों के यह भी मांग उठाई है कि NRC को DNA के आधार पर लागू किया जाना चाहिए। शुरू से भी यह संगठन सीएए के विरोध में रहे हैं। दलित संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी राज्यों ने जिलों को इसके लिए अलर्ट कर दिया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि सीएए लागू होने के बाद इसका देश भर में विरोध किया जा रहा है। इसके विरोध में कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन भी हो चुके हैं।बदा दें कि ट्विटर पर मंगलवार शाम से भारत बंद ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही एक पोस्टर भी वायरल हो रहा है। यह पोस्‍टर बहुजन क्रांति मोर्चा नाम के संगठन का है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि 29 जनवरी 2020 को भारत बंद के लिए चरणबद्ध रूप से राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा।




 




Post Top Ad