BSF ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, बार्डर से 72 करोड़ रुपए की हेरोइन पकड़ी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 17, 2020

BSF ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, बार्डर से 72 करोड़ रुपए की हेरोइन पकड़ी




  • पंजाब04:40 pm शुक्रवार 17 जनवरी, 2020 अटारी सीमा सुरक्षा बल की 71वीं बटालियन ने सीमा से 12 किलो हेरोइन बरामद की है। सीमावर्ती चाैकी राजताल के पास हेरोइन के 12 पैकेट बरामद किए गए। इनके अलावा एक पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस एवं एक मैगजीन प्राप्त की गई। हालांकि किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत 62 करोड़ 50 लाख रुपए है।  उधर, पंजाब में फिरोजपुर सेक्टर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक से सीमा सुरक्षा बल ने दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग दस करोड़ रुपए से अधिक आंकी गयी है। बीएसएफ के उपमहानिदेशक एवं प्रवक्ता भास्कर सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतकवादियों की घुसपैठ मद्देनजर राज्य की सीमाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात क्षेत्र की तलाश अभियान के दौरान सीमा के पास से हेरोइन के चार पैकट बरामद हुए जिसका कुल वजन दो किलोग्राम था।






 



 




Post Top Ad