भारत बंद का व्यापक असर, पश्चिम बंगाल के हावड़ा-सियालदाह में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, हाइवे भी जाम  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 8, 2020

भारत बंद का व्यापक असर, पश्चिम बंगाल के हावड़ा-सियालदाह में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, हाइवे भी जाम 




  • मुख्य समाचार

  • राष्ट्रीय09:54 am बुधवार 8 जनवरी, 2020 नई दिल्ली  केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को बुलाए गए श्रमिक संघों के भारत बंद का असर बैंकिंग, परिवहन समेत कई जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है। देश के 10 प्रमुख श्रमिक संघों के आह्वान पर करीब 25 करोड़ लोग हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। भारत बंद को देखते हुए कई सरकारी बैंकों ने स्टॉक एक्सचेंज को पहले ही बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी दी है। यह 24 घंटे की अखिल भारतीय हड़ताल है जो सुबह से शुरू हुई। भारत बंद के दौरान मजदूर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और वेतन वृद्धि पर मजदूर वर्ग की 12-सूत्री आम मांगों को रखेंगे। इसके अलावा न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, वर्दी, पांच दिवसीय सप्ताह और अन्य मुद्दों को भी रखा जाएगा।वहीं पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा और काचरापाड़ा में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया हैं। सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (NBSTC) का बस ड्राइवर हेलमेट पहनकर बस चलाता दिखाई दिया। हरियाणा में अभी तक बंद का असर नहीं दिखा है। बता दें कि केंद्र ने सभी पीएसयू को निर्देश दिया है कि वे अपने कर्मचारियों को इस बंद में जाने से रोकें। इसमें किसी भी तौर पर हिस्सा लेने वाले कर्मचारी दंडित हो सकते हैं।




Post Top Ad