बारिश से उत्तर भारत में शीतलहर हुई तेज, हिमाचल में बर्फबारी से 300 वाहन फंसे - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 7, 2020

बारिश से उत्तर भारत में शीतलहर हुई तेज, हिमाचल में बर्फबारी से 300 वाहन फंसे




  • मुख्य समाचार

  • हिमाचल प्रदेश02:45 pm मंगलवार07 जनवरी, 2020 चंडीगढ़ - पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री ऊपर होने के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही नौ जनवरी से घने कोहरे की संभावना है।पंजाब में अमृतसर, लुधियाना व पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.6, 9.8 व 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर रहा। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में दूसरे दिन मंगलवार को भी बर्फबारी का दौर जारी है जबकि मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पहाड़ों की रानी शिमला में सुबह से बारिश हो रही है। हिमपात से पूरा हिमाचल प्रचंड ठंड की चपेट में है। बर्फबारी से राज्य में चार नेशनल हाईवे समेत करीब 100 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। मनाली-लेह,शिमला-रामपुर, कुल्लू-जलोड़ीजोत-आनी और हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग ठप है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, मनाली से सोलंगनाला के बीच 300 वाहन और 1500 सैलानी घंटों फंसे रहे। बर्फबारी के बीच घंटों पर्यटकों को कड़ाके की ठंड में ठिठुरना पड़ा। इस दौरान ट्रैफिक जाम से भी पर्यटकों को जूझना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 10 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक रहा। नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 10.6, 9.7 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, दोनों राज्यों में बुधवार तक बिजली कड़कने के साथ आंधी-पानी के आने की संभावना है। इसके बाद कुछ जगहों पर घना कोहरा होने की संभावना है।




Post Top Ad