औरंगाबाद ,में महाराणा प्रताप की 423 वीं पूण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 20, 2020

औरंगाबाद ,में महाराणा प्रताप की 423 वीं पूण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन



  • रविवार 19 जनवरी 2020 औरंगाबाद जिले के नवीनगर में  महाराणा प्रताप सेवा संस्थान गुरदी के द्वारा महाराणा प्रताप औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में महाराणा प्रताप के 423वीं पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिंह ने किया एवं संचालन संस्था के सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर माल्यार्पण प्रोफेसर देवेंद्र प्रसाद सिंह ,भाजपा नेता राम लखन सिंह ,कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी ,वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमार बलराम सिंह उर्फ भोला सिंह, भाजपा नेता राजकुमार सिंह ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रसाद, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, बैरिया मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार साह ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के महान हिंदू शासक थे 16 वीं शताब्दी के राजपूत शासकों मे महाराणा प्रताप ऐसे शासक थे जो अकबर को लगातार टक्कर देते रहें आज उनकी पुण्यतिथि है। उनका निधन 19जनवरी 1597 में हुआ हुआ था।महाराणा प्रताप का हल्दीघाटी के युद्ध के बाद का समय पहाड़ों और जंगलों में व्यतीत हुआ। अपनी गुरिल्ला युद्ध नीति के द्वारा उन्होंने अकबर को कई बार मात दी ।महाराणा प्रताप चित्तौड़गढ़ छोड़कर जंगलों में रहने लगे। महाराणा प्रताप का हल्दीघाटी के युद्ध के बाद का समय पहाड़ों और जंगलों में व्यतीत हुआ। महारानी सुकूनार राजकुमारी और कुमार घास की रोटियां और जंगल के पोखर का जल पर किसी प्रकार जीवन व्यतीत करने के बाध्य हुए इनके पुण्यतिथि पर हम सभी को इनके द्वारा किए गए कार्यों को अपने समाज के अंदर बताने की आवश्यकता है और सच बोलने की साहस रखना चाहिए। इस अवसर पर महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप जी के जयंती पुण्यतिथि विधिवत रूप से प्रत्येक वर्ष मनाया जाएगा ।इस अवसर पर महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष समरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री लल्लू सिंह, वार्ड पार्षद गुलाम मोहम्मद, वार्ड पार्षद रमण कुमार, संतोष कुमार सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार, नगर महामंत्री मुन्ना कुमार सिंह ,पूर्व नगर अध्यक्ष बैकुंठ नाथ त्रिपाठी,राकेश कुमार सिंह मनीष कुमार सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।




 

 



Post Top Ad