अश्विनी शर्मा होंगे पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष  - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 14, 2020

अश्विनी शर्मा होंगे पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष 




  • राष्ट्रीय6 pm मंगलवार 14 जनवरी, 2020 17 को जालंधर में होगा ऐलान, 16 को केवल औपचारिकता पूरी करने हेतु नामांकन प्रक्रिया होगीनई दिल्ली : पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा 17 जनवरी को हो जाएगी लेकिन सूत्रों के मुताबिक पंजाब भाजपा की कमान अश्विनी शर्मा को मिलना तय हो चुका है। पठानकोट से विधायक रह चुके एवं पंजाब भाजपा की 2010 में बागडोर संभाल चुके अश्विनी शर्मा की ताजपोशी के बारे में केंद्रीय नेतृत्व ने सभी वरिष्ठ नेताओं को अवगत करवा दिया है। सूत्रों के मुताबिक 16 जनवरी को जालंधर में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिसमें सिर्फ शर्मा ही नामांकन करेंगे। 17 को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे व महेश गिरी की उपस्थिति में शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में वैसे तरूण चुघ, वर्तमान अध्यक्ष श्वेत मलिक, नरेंद्र परमार व मनोरंजन कालिया जैसे नाम शामिल थे जबकि तरूण चुघ ने आज अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर ऐसी कोई भी रेस में ना होने संबंधी पोस्ट भी शेयर की थी।






अश्विनी शर्मा का राजनीतिक करियर
शर्मा ने अपना राजनीतिक करियर बूथ अध्यक्ष से शुरू किया था। यहां से वे मंडल अध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री, भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के प्रदेश अध्यक्ष रहते इन्हें प्रदेश युवा मोर्चा की बागडोर दी गई थी। इसके बाद राजिंद्र भंडारी के कार्यकाल में प्रदेश महामंत्री भाजपा भी नियुक्त किया गया। 2010 में पार्टी ने इन्हें प्रदेश की बागडोर दी। इनके नेतृत्व में भाजपा 23 में से 12 विधानसभा सीटें जीती थी। 2012 में शर्मा पठानकोट से विधायक चुने गए।



क्या होंगी जिम्मेदारियां


2022 विधानसभा चुनाव सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। मौजूदा समय में भाजपा के पंजाब में केवल 2 विधायक हैं जबकि पार्टी 23 सीटों पर चुनाव लड़ती है। विधानसभा चुनावों में अपनी सीटों में बढ़ोतरी करवाना व अगर शिअद-भाजपा गठबंधन सत्ता में आता है तो सरकार में उचित स्थान लेना भी शर्मा पर होगा। सरकार में उप-मुख्यमंत्री की पोस्ट लेना भी एक जिम्मेवारी होगी।




Post Top Ad