अनुराग ठाकुर और प्रवेश पर चुनाव आयोग सख्त, भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर करने का आदेश - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 29, 2020

अनुराग ठाकुर और प्रवेश पर चुनाव आयोग सख्त, भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर करने का आदेश



02:27 pm बुधवार 29 जनवरी 2020 नई दिल्ली चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता एवं वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और पश्चिमी दिल्ली से पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गये विवादित बयान को देखते हुए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर करने का आदेश दिया है। आयोग का यह आदेश बुधवार को तत्काल प्रभावी हो गया और अगले आदेश तक मान्य रहेगा। बता दें कि अनुराग ठाकुर ने रिठाला में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान “देश के गद्दारों को, गोली मारो... को।” का नारा लगवाया था। वहीं, वर्मा ने नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर विवादित बयान दिया था जिसे लेकर विपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया था। दिल्ली कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की थी।


Post Top Ad