आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी संग भी आतंकी जैसा बरताव किया जाएगा आईजी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 12, 2020

आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी संग भी आतंकी जैसा बरताव किया जाएगा आईजी




  • राष्ट्रीय07:45 pm Jan 12, 2020 श्रीनगर जम्मूएवं कश्मीर में शनिवार को दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार हुए डीएसपी देविंदर सिंह के साथ आतंकवादी रूप में व्यवहार किया जाएगा। जम्मू एवं कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल ने यह बात कही। इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम डीएसपी देविंदर सिंह की संलिप्तता को जघन्य अपराध मानते हैं और उनके साथ उसी तरह की कार्रवाई होगी जो अन्य आतंकवादियों के साथ होती है।"सिंह को शनिवार को पुलिस ने दो आतंवादियों के साथ गिरफ्तार किया था। उस वाहन में पांच ग्रेनेड थे और बाद में सिंह के घर की तलाशी में दो एके-47 राइफल भी मिले थे। सिंह ने राज्य पुलिस के कई वरिष्ठ पदों पर काम किया है। पुलिस ने उसे दो आतंकवादियों के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया था।कुमार ने कहा कि पुलिस के पास संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के मामले में उसकी (देविंदर सिंह) संलिप्तता का कोई रिकार्ड नहीं है। उधर त्राल में एक अलग मुठभेड़ में रविवार को तीन आतंकवादी मारे गए।




Post Top Ad