आज ही के दिन “जन गण मन” को राष्ट्रगान का दर्जा मिला था (24 जनवरी की प्रमुख घटनाएं) - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 24, 2020

आज ही के दिन “जन गण मन” को राष्ट्रगान का दर्जा मिला था (24 जनवरी की प्रमुख घटनाएं)




  • राष्ट्रीय09:25 am Jan 24, 2020 नई दिल्ली भारत और विश्व इतिहास में 24 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-1667 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ, जिसके तहत हालैंड ने अमेरिकी महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया।1776 – जर्मनी के प्रसिद्ध लेखक अर्नेस्ट हूफ़मैन का जन्म।1797 – फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक एवं कवि अलफ़्रेड डो.वीनी का जन्म।1826 – प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म।






1839 – चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।


1857 – यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता का औपचारिक गठन हुआ।


1859 – 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।


1924 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।


1936 – अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।


1939 – चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मारे गए।


1946 – संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर परमाणु ऊर्जा आयोग का गठन किया।


1950 – संविधान सभा ने राजेन्द्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।


1950 – “जन गण मन, अधिनायक जय हे” को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला।


1952 – बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।


1965 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन।


1966 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन।


1972 – जापान के सैनिक शोइची योकोई को जंगल से बाहर निकाला गया। उन्होंने यह समझते हुए कि द्वितीय विश्व युद्ध जारी है, 28 वर्ष जंगलों में छिपते हुए बिताए।


1990 – जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया।


1996 – अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।


2000 – चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने के लिए संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी ​मिली।


2003 – भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।


2007 – रूस तथा भारत के बीच परमाणु रिएक्टर बनाने के लिए समझौता हुआ।


2011 – मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट में 35 लोगों की मौत तथा 180 घायल हुए।ो




Post Top Ad