- राष्ट्रीय समाचार10:00 am बृहस्पतिवार 2 जनवरी, 2020 नई दिल्ली भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1757 - ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता शहर (अब कोलकाता) पर कब्जा किया।
1878 - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म।1905 - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार एवं उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का जन्म।
1940 - भारतीय अमेरिकी गणितज्ञ एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन का जन्म।
1942 - द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1950 - प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक डॉ. राधाबाई का निधन।
1954 - पद्म विभूषण पुरस्कार की शुरुआत की गयी।
1954 - भारत रत्न पुरस्कार प्रारम्भ किया गया।
1970 - प्रसिद्ध तैराक बुला चौधरी का जन्म हुआ।
1989 - लोकप्रिय नाट्यकर्मी सफदर हाशमी की असामाजिक तत्वों की पिटाई से मौत।
1989 - रणसिंघे प्रेमदासा श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
1991 - तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।