च्ब्त्। द्वारा आयोजित एवार्ड सेरेमोनी में परिवहन निगम के डिपो पुरस्कृृत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 16, 2020

च्ब्त्। द्वारा आयोजित एवार्ड सेरेमोनी में परिवहन निगम के डिपो पुरस्कृृत

लखनऊ: 7:30 p.m.बृहस्पतिवार16 जनवरी, 2020पेट्रोलियम कन्जर्वेशन रिसर्च एसोसियेशन च्ब्त्। द्वारा पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आॅयल एण्ड गैस संरक्षण प्रोग्राम के अन्तर्गत आयोजित संरक्षण क्षमता महोत्सव में आज पेट्रोलियम संरक्षण के लिए बेस्ट डिपो एवार्ड दिया गया।इसके अन्तर्गत परिवहन निगमों में अक्टूबर, 2018 से सितम्बर, 2019 की अवधि में विगत वर्ष इसी अवधि की तुलना में डीजल औसत में सर्वाधिक वृृद्धि के लिए उ0प्र0 परिवहन निगम में निम्न डिपो, चयनित किए गये है, जिनमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक टीम भावना से कार्य करते हुए डीजल बचत हेतु किये गये संयुक्त प्रयास से निम्नवत लाभ हुआ है:-डिपो का नाम अक्टूबर 2018 से सितम्बर 2019 अक्टूबर 2017 से सितम्बर, 2018 डीजल औसत में वृृद्धि (किमी0/ली0) डीजल औसत में वृृद्धि से बचत रूपये में / रू0 64/ली0 (लाख में )


डीजल औसत (किमी0/ली0) डीजल औसत (किमी0/ली0)
सुल्तानपुर 5.36 5.26 0.10 20.29
उरई 5.32 5.24 0.08 19.08
बलरामपुर 5.32 5.24 0.08 17.80
बड़ौत 5.19 5.12 0.07 15.84
प्रतापगढ़ 5.42 5.35 0.07 13.79
कासगंज 5.27 5.20 0.07 12.46
  योग - 99.26
 
उक्त बचत हेतु निम्नवत कार्य किये गये:-
1.    डिपो में तैनात अधिकारियों द्वारा डीजल औसत का दैनिक अनुश्रवण बसवार,, चालकवार, डीजल औसत में वैरिएशन के सम्बन्ध में चालकों की काउन्सलिंग की गयी।
2.    क्षेत्र/डिपो के तकनीकी अधिकारियों/उपाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बेहतर मेन्टीनेन्स की कार्यवाही की गयी एवं डीजल औसत से सम्बन्धित दोषों की तत्परता से निवारण किया गया।
3.    च्ब्त्। द्वारा डीजल की बचत हेतु डिपो के 9000 चालकों को प्रशिक्षित किया गया।
4.    इण्डियन आयल कारपोरेशन के सहयोग से डीजल पम्पों के आटोमेशन की कार्यवाही की गयी।
5.    1050 तकनीकी उन्नत नई यूरो-4 बसों को बस बेडे़ में शामिल किया गया।
भविष्य में ऊर्जा संरक्षण के लिए बसों के डीजल औसत में वृृद्धि हेतु निम्न कार्य किये जाने की योजना है:-
1.    आगामी वर्ष में च्ब्त्। द्वारा निगम के सभी चालकों को प्रशिक्षित किए जाने एवं निगम के कानपुर स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में 2600 एवं क्षेत्रीय स्तर पर 5200 चालकों को निगम द्वारा विशेष प्रशिक्षित किए जाने का कार्य प्रगति पर है।
2.    1300 नई तकनीकी उन्नत डीजल, सीएनजी एवं इलेक्ट्रिक बसों को बस बेडे़ मे शामिल किए जाने का कार्य प्रगति पर है।
3.    निगम के बस के तकनीकी सुधार एवं देखभाल हेतु टाटा मोटर्स, मे0 अशोक लीलैण्ड के सहयोग से तकनीकी कार्मिकों को प्रशिक्षित किए जाने का कार्य प्रगति पर है।
4.    फ्यूल आटोमेशन के माध्यम से डीजल आगमन एवं निर्गमन की कार्यवाही की आॅनलाइन मानीटरिंग की जा रही है।
उपरोक्त प्रयासों से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में अप्रैल, 2019 से दिसम्बर, 2019 की अवधि मे विगत वर्ष की तुलना में साधारण बसों में डीजल औसत में निम्नवत वृृद्धि के फलस्वरूप निम्न बचत हुई है:-
अप्रैल 2019 से दिसम्बर, 2019 अप्रैल 2019 से दिसम्बर, 2019 डीजल औसत में वृृद्धि (किमी0/ली0) डीजल औसत में वृृद्धि से बचत रूपये में /रू0 64/ली0 (लाख में)
डीजल औसत (किमी0/ली0) डीजल औसत (किमी0/ली0)
5.31 5.28 0.03 499.92
 उपरोक्त प्रयासों द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में ईधन औसत में आगामी र्वा में देश के समस्त निगमों में सर्वाधिक वृृद्धि किये जाने का लक्ष्य है।


Post Top Ad