5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चला रही थी ये हीरोइन, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 10, 2020

5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चला रही थी ये हीरोइन, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार




  • मनोरंजन09:43 am शुक्रवार 10 जनवरी, 2020 नई दिल्ली अभिनेत्री अमृता धनोवा को मुंबई पुलिस ने एक फाइव स्टार होटल में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि अमृता बिग बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड हैं, जिन्होंने अरहान पर लिव रिलेशन में धोखा देने और पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। अमृता धनोआ को मुंबई पुलिस ने गत रात गोरेगांव ईस्ट के होटल से गिरफ्तार कर लिया। अमृता के साथ एक और अभिनेत्री ऋचा सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  डीसीपी डॉ. डी स्वामी बताया कि पुलिस ने नकली कस्टमर बनकर रैकेट चलाने वालों से संपर्क किया। पुलिस के झांसे में आते ही उन लोगों को अरेस्ट किया गया।. अमृता को पुलिस रेड में अरेस्ट किया गया, जब वह भागने का प्रयास कर रही थी।इस बारे में डिंडोशी पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कांबले ने बताया कि जब अमृता को रेड के बारे में पता चला, तो उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार दोनों एक्ट्रेसेज को पकड़ा गया वो दोनों सेक्स रैकेट का हिस्सा हैं। दोनों ही एक्ट्रेसेज को सेक्शन 370 (3), आईपीसी 34 और सेक्शंस 4,5 (अनैतिक तस्करी अधिनियम की रोकथाम) के तहत गिरफ्तार किया गया।बता दें कि अमृता बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। अमृता धनोआ ने अरहान खान पर उन्हें धोखा देने और ठगने के आरोप लगाए थे। अमृता ने अरहान के बारे में कहा था, 'अरहान पांच साल तक मेरे साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। वो धोखेबाज है इसलिए मैंने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया था।' अमृता ने ये भी बताया कि उन्होंने दो साल पहले अरहान को एक लाख रुपये दिए थे। उस वक्त अरहान 'बढ़ो बहू' सीरियल में काम कर रहे थे। अरहान ने उनके पैसे अभी तक नहीं लौटाए।






 




Post Top Ad